UPSC Exam Update 2026: सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन टला, जानिए पूरी अपडेट ?

moneystoke
5 Min Read

UPSC Exam Update 2026: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी हुआ है जो आपके लिए बहुत आवश्यक है तो कृप्या इस नोटिफिकेशन को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC Exam Update 2026 नोटिफिकेशन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह नोटिफिकेशन पहले 14 जनवरी को जारी होना था, लेकिन अब आयोग ने इसे आगे के लिए टाल दिया है। इस फैसले के बाद IAS, IPS का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों को कुछ समय ओर इंतजार करना पड़ेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नोटिफिकेशन टलने का कारण

UPSC की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना में बताया गया है कि UPSC Exam Update 2026 का नोटिफिकेशन प्रशासनिक कारणों की वजह से अभी जारी नहीं किया जा सका है। आयोग ने यह जरूर साफ किया है कि नोटिफिकेशन उचित समय पर जारी किया जाएगा। हालांकि, देरी के पीछे क्या वजह है, इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन देरी होने का कारण दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड 2026 की फुल ड्रेस रिहर्सल हो सकती है रिहर्सल के कारण 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों को जल्दी बंद करने का फैसला लिया गया था

जैसा की आप सभी को पता है UPSC अपने तय समय में अनुसार वार्षिक कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन जारी करता है इसलिए इस तरह की देरी उम्मीदवार के लिए थोड़ी आपत्तिजनक हो सकती हैं

अभ्यर्थियों में बढ़ी चिंता

UPSC Exam Update 2026 टलने की खबर सामने आने के बाद से ही अभ्यर्थियों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल है। कई उम्मीदवार ऐसे हैं जो लंबे समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। कुछ अभ्यर्थी अपनी तैयारी की रणनीति भी नोटिफिकेशन की तारीख को ध्यान में रखकर बना चुके थे। उनके लिए थोड़ी परेशानी हो सकती है

UPSC के पहले जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा मई 2026 के अंत में प्रस्तावित थी। हालाँकि 26 जनवरी 2026 के बाद जारी होने की उम्मीद है यूपीएससी ने 15 मई 2025 को वर्ष 2026 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया था नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब आवेदन की तारीखें आगे बढ़ सकती हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने पर क्या जानकारी मिलेगी

जब UPSC CSE 2026 का नोटिफिकेशन जारी होगा, तब उसमें कई अहम जानकारियां दी जाएंगी। इसमें कुल पदों की संख्या, अलग-अलग सेवाओं जैसे भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य ग्रुप A व ग्रुप B सेवाओं का विवरण शामिल रहेगा।

इसके अलावा जनरल, OBC , SC , ST और EWS वर्ग के लिए पदों का कैटेगरी वाइज विवरण बताया जाएगा। आमतौर पर यह आंकड़े प्रारंभिक होते हैं और बाद में इनमें बदलाव भी हो सकता है।

UPSC Exam Update 2026 उम्मीदवारों के लिए सलाह

UPSC Exam Update 2026 नोटिफिकेशन टलने के साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। क्योंकि आजकल सोशल मीडिया के माध्यम से बहुत सारी अफवाहों में अभ्यार्थी फंस जाते है सोशल मीडिया या Unofficial वेबसाइट पर चल रही खबरों से बचें और केवल https://upsc.gov.in/index.php पर उपलब्ध जानकारी को ही सही मानें।

Conclusion

UPSC Exam Update 2026 का स्थगित होना भले ही कुछ समय के लिए निराशाजनक लगे, लेकिन इससे परीक्षा रद्द नहीं हुई है। IAS, IPS बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को धैर्य बनाए रखना चाहिए। जैसे ही IPS IAS Notification updet जारी होगा, आयोग इसकी जानकारी आधिकारिक रूप से देगा।

Related Post >>

राजस्थान सरकार 10वीं पास के लिए ले आई भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू ? RSMSSB Bharti Update 2026

Assam Police Recruitment 2026: पुलिस, वन विभाग और फायर सर्विस में 2,972 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी ?

Share this Article
Leave a comment