RSMSSB Bharti Update 2026: यदि आप राजस्थान में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकती है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा एक बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत ALDC Gred – IIऔर Junior Assistant के कुल 10,644 पद भरे जाएंगे। लंबे समय से तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह मौका इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में पदों पर एक साथ भर्ती निकली है
राजस्थान में होने वाली इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच काफी चर्चा है। हाल ही में RSMSSB Bharti Update 2026 को लेकर जो उम्मीदें बनी हुई थीं, उन पर यह भर्ती काफी हद तक खरी उतरती है। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और फॉर्म भरने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य रहेगा।
RSMSSB Bharti Update 2026 से जुड़ी आवश्यक जानकारी
इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरना है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाया जा सके। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी योग्यताएं तय की गई हैं। अभ्यर्थी का CET परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।
इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर कोर्स किया होना चाहिए। हिंदी भाषा का सामान्य कार्यकारी ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की बेसिक समझ भी जरूरी मानी गई है। यह शर्त इसलिए रखी गई है ताकि चयनित कर्मचारी स्थानीय कार्यों को बेहतर तरीके से समझ सकें।
आयु सीमा और छूट
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष और अधिकतम उम्र: 40 वर्ष तय की गई है। हालांकि, राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC, ST, OBC और महिला उम्मीदवारों को 5 से 10 साल तक की छूट का लाभ मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्यादा योग्य अभ्यर्थियों को मौका मिल सकेगा।
भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा ( Written Exam ) होगा , जिसमें दो पेपर शामिल होंगे। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, विज्ञान और गणित से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी और अंग्रेजी से प्रश्न होंगे। दोनों पेपर की अवधि तीन-तीन घंटे की होगी और परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग ( Negative Marking ) भी लागू रहेगी। इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देने की जरूरत होगी।
वेतन और आवेदन शुल्क
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा, जो राज्य सरकार के नियमों के अनुसार तय होगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और क्रीमीलेयर OBC वर्ग के लिए600 रुपये शुल्क रखा गया है। वहीं नॉन-क्रीमीलेयर OBC, EWS, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक https://rssb.rajasthan.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब One Time Registration करने के बाद लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरें।
- इसके बाद दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म की PDF जरूर सेव कर लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर काम आ सके।
परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी
जो अभ्यर्थी इस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें Rajasthan exam calendar 2026 पर भी नजर बनाए रखनी चाहिए, ताकि अन्य परीक्षाओं की तारीखों से टकराव न हो। इसके साथ ही RSSB और RSMSSB से जुड़ी हर नई सूचना समय-समय पर चेक करते रहें। आने वाले समय में RSSB Forestert Recruitment 2026 और अन्य भर्तियों को लेकर भी अपडेट जारी हो सकते हैं।
Important Link
Conclusion
यह RSMSSB Bharti Update 2026 राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है। सही योग्यता और समय पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को इसका लाभ मिल सकता है। अगर आप परीक्षा की तैयारी नियमित रूप से करते हैं और नियमों को ध्यान में रखकर फॉर्म भरते हैं, तो चयन की संभावना बढ़ जाती है।
Related Post >>