PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026: उत्तर प्रदेश के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है जिससे मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों के लिए एक राहत भरी अपडेट , पहली किस्त जारी होने को लेकर अपडेट सामने आई है परिवारों के लिए बड़ी राहत, लंबे समय से पक्के मकान का इंतजार कर रहे लाखों परिवारों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। राज्य सरकार ने योजना की पहली किस्त जारी कर दी है, जिससे अब हजारों परिवार अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे।
इस लेख में हम आपको PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 की पहली किस्त, अगली किस्त कब मिलेगी, पात्रता, लिस्ट चेक करने का तरीका और जरूरी सावधानियों की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 क्या है?
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, जिनके पास अभी तक खुद का घर नहीं है। PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों को उनका अपना घर प्रदान करना है
कितने लोगों को मिली पहली किस्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 के तहत 2,09,421 लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में ₹2094.21 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। यह राशिDBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी गई है, जिससे लावार्थी को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की राशि की घोषणा की थी
मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना के तहत 10 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी दिया। इसके अलावा वाराणसी, अयोध्या, गोरखपुर, अलीगढ़, लखीमपुर खीरी और चित्रकूट के लाभार्थियों से आमने सामने बातचीत भी की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस बातचीत के दौरान कार्यक्रम से जुड़े और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
किन जिलों में सबसे ज्यादा लाभार्थी
PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 की पहली किस्त कई जिलों में जारी की गई है। इनमें गाजियाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रतापगढ़, कुशीनगर, अयोध्या और वाराणसी जैसे जिले शामिल हैं। इससे साफ है कि सरकार शहरी क्षेत्रों में आवास की समस्या से पीड़ित लोगों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने की दिशा में काम कर रही है।
अगली किस्त कब और कैसे मिलेगी? (PM Awas Yojana Installment Update)
सरकार ने किस्तों को कई चरणों में जारी करने का प्रावधान किया है ताकि मकान निर्माण सही तरीके से हो सके।
- पहली किस्त: ₹1,00,000
(मकान निर्माण शुरू करने के लिए ) - दूसरी किस्त: ₹1,00,000
(जब निर्माण कार्य लगभग 75% पूरा हो जाए) - अंतिम किस्त: ₹50,000
(मकान पूरी तरह तैयार होने पर)
- इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को कुल ₹2.50 लाख की सहायता दी जाएगी।
PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 के लिए पात्रता
अगर आप PM Awas Yojana 2026 online apply करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
- आवेदक शहरी क्षेत्र का निवासी हो
- परिवार के पास पहले से पक्का मकान न हो
- परिवार की आय सरकार द्वारा तय सीमा के भीतर हो
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्षम हो
- पहले किसी आवास योजना का लाभ न लिया हो
PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 List में नाम कैसे चेक करें?
अगर आपने आवेदन किया है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
- प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक https://pmaymis.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं
- “Search Beneficiary” या “PMAY List” विकल्प चुनें
- अपना राज्य, जिला, शहर और नाम दर्ज करें
- स्क्रीन पर PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 List दिखाई दे जाएगी
अगर आपका नाम लिस्ट में है और स्टेटस “Approved” दिख रहा है, तो किस्त मिलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
2017 से अब तक कितने लोगों को मिला पक्का मकान?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार:
- वर्ष 2017 से 2025 तक 17.66 लाख शहरी परिवारों को पक्का मकान मिला
- मौजूदा किस्त जारी होने के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 19.75 लाख तक पहुंच गई है
- ग्रामीण और शहरी मिलाकर अब तक 60 लाख से ज्यादा परिवारों को लाभ मिला है
आवास के साथ मिल रही अन्य सुविधाएं
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान तक सीमित नहीं है। इसके साथ सरकार अन्य योजनाओं का लाभ भी जोड़ रही है:
- शौचालय (स्वच्छ भारत मिशन)
- बिजली कनेक्शन
- उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन
- आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार्ड
इससे लाभार्थी परिवारों को आर्थिक सहायता और आत्म निर्भरता दोनों एक साथ मिल रही हैं।
जरूरी सावधानियां
- योजना का पैसा किसी एजेंट या व्यक्ति को न दें
- राशि सीधे बैंक खाते में आती है
- आधार-लिंक और DBT चालू होना जरूरी है
- निर्माण कार्य की जियो-टैगिंग समय पर कराएं
Conclusion
PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 शहरी गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक स्थायी समाधान बनकर सामने आ रही है। पहली किस्त जारी होने के बाद अब हजारों परिवार अपने पक्के घर का सपना पूरा करने की ओर बढ़ चुके हैं। अगर आपने भी आवेदन किया है, तो PM Urban 2.0 Awas Yojana 2026 List जरूर चेक करें और जरूरी दस्तावेज अपडेट रखें।
Related Post >>