Delhi Flyover News 2026: आप जानते हैं दिल्ली में प्रतिदिन ट्रैफिक जाम से लोगों को आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं दिल्ली में जाम की समस्या बढ़ती ही जा रही है अब दिल्ली में रोज़ाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली सरकार ने शहर में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए 3 अहम सड़क परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दे दी है। इस जानकारी को लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री परवेश साहिब सिंह ने साझा किया है। इन परियोजनाओं का मकसद उन इलाकों में ट्रैफिक को आसान बनाना है, जहां रोज़ जाम की स्थिति बनी रहती है। लोगों को इससे दिक्कत होती है
पंखा रोड होगा जाम फ्री
सरकार की योजना Delhi Flyover News 2026 के अनुसार डाबरी मोड़ से दिल्ली कैंट के करियप्पा मार्ग तक पंखा रोड के करीब 5.2 किलोमीटर हिस्से को सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। इस सड़क पर मौजूद टी-जंक्शन की वजह से यहां रोज़ भारी जाम लगता है। जिससे वहाँ आने जाने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है इससे आए दिन दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है जब तक लोग अपनी जिम्मेदारी स्वयं नहीं लेंगे तब तक सरकार कितने भी फलाई ओवर बना दे जाम की समस्या खत्म नहीं होगी इसलिए अपनी जिम्मेदारी को समझें और सरकार का सहयोग करें इसी समस्या को देखते हुए यहां लगभग 1.3 किलोमीटर लंबा और 6 लेन वाला नया फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे जनकपुरी, डाबरी, सागरपुर और आसपास के इलाकों से आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
फ्लाईओवर की तैयारी शुरू
PWD ने नए फ्लाईओवर के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए कांट्रेक्टर की नियुक्ति कर दी है। योजना के तहत इस फ्लाईओवर को सेवा मार्ग पर प्रस्तावित फ्लाईओवर से भी जोड़ा जाएगा, दिल्ली में काफी सारे फ्लाइओवर बने हुए हैं लेकिन जाम की समस्या लगातार बनी हुई है फ्लाइओवर बनने से आने जाने में समस्या कम होती है जिससे समय की बचत भी होती है ट्रैफिक का बहाव बिना रुकावट के हो सके। इससे कीर्ति नगर, मायापुरी और ढाबरी की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी सुचारु होगा। जिससे लोगों को जान का सामना नहीं करना चाहिए और बिना जाम के अपने गंतव्य तक पहुँच सके
पुराने फ्लाईओवरों की मरम्मत
Delhi Road Rroject 2026 के तहत जखीरा और सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत को भी मंजूरी दी गई है। जखीरा फ्लाईओवर पर हर साल जलभराव की समस्या होती है, जिसे ठीक करने के लिए करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दिल्ली में ये एक आम समस्या बन चुकी है दिल्ली में जाम लगना एक आम बात बन चुकी है लेकिन सरकार इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वहीं सीलमपुर फ्लाईओवर की मरम्मत पर लगभग 17.85 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। जिससे आने वाली समय जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी
ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद
इन परियोजनाओं Delhi Flyover News 2026 के पूरा होने के बाद पंखा रोड और आसपास के इलाकों में Delhi Traffic Signal पर निर्भरता कम होगी और पूरा मार्ग सिग्नल फ्री हो सकेगा। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत भी कम होगी। कुल मिलाकर, यह योजना दिल्ली के ट्रैफिक सिस्टम को थोड़ा और बेहतर बनाने की दिशा में एक जरूरी कदम मानी जा रही है।
Delhi Flyover News 2026 Conclusion :-
सरकार की इन सड़क परियोजनाओं से पंखा रोड और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है। नया फ्लाईओवर और पुराने फ्लाईओवरों की मरम्मत से सफर आसान होगा और रोज़ाना जाम से जूझने वाले लोगों को राहत मिलेगी। अगर यह योजनाएं समय पर पूरी होती हैं, तो दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में साफ सुधार देखने को मिल सकता है।
| Delhi development authority | Visit Here |
| Home page | Visit Now |
| Telegram | Join Now |
Related Post >>