Child PAN Card Apply Online 2026 अगर आपके बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम है और आप उसका पैन कार्ड नहीं बनबा पा रहे है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है अक्सर लोगों को लगता है कि 18 साल से कम उम्र में पैन कार्ड नहीं बनता जबकि यह पूरी तरह गलत है वर्ष 2026 में आप किसी नाबालिग व्यक्ति का पैन कार्ड आसानी से ऑनलाइन बना सकते हैं
आज के आधुनिक समय में पैन कार्ड सिर्फ टैक्स से जुड़ा दस्तावेज नहीं रह गया है बल्कि यह आधार कार्ड् की तरह एक जरूरी पहचान पत्र बन चुका है बैंक खाता खोलना, म्यूच्यूअल फंड, या FD में निवेश करना बच्चे के नाम पर संपत्ति या अन्य वित्तीय योजनाएं को शुरू करने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है इसलिए यदि आप 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति का पैन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो यह बिल्कुल संभव है और इसकी प्रक्रिया भी बहुत आसान है
आज के इस आर्टिकल में हम आपको Child PAN Card Apply Online 2026 के बारे में पूरी और सही जानकारी देने वाले हैं यहाँ आपको ऑनलाइन Child PAN Card Apply Online 2026 आवेदन की पूरी प्रक्रिया जरूरी दस्तावेज पात्रता और महत्वपूर्ण नियम विस्तार में बताए जाएंगे अगर आप भी घर बैठे अपने बच्चे का पैन कार्ड बनवाना चहते हैं तो लेख का अंत तक आवश्यक पढ़ें और बताए गए स्टेप को फॉलो करें ताकि आप आसानी से पैन कार्ड ऑनलाइन कर सके
Child PAN Card Apply Online 2026 Overview
| Card Name | PAN Card |
| Issuing Authority | Income tax department Government of India |
| Age Limit | 18 Years or Under 18 years |
| Application mode | Online |
| Pan number validity | Lifetime |
| Guidance Required | Yes |
| Fees ( e-PAN ) | Free |
| Fees (Physical pan card) | 107 (India) |
| Official website | https://tinpan.proteantech.in/ |
Child PAN Card Apply Online 2026 क्या होता है
Minor Pan Card एक Permanent Account Number होता है जो 18 वर्ष से कम आयु (नाबालिग) व्यक्ति को जारी किया जाता है यह पैन कार्ड आयकर विभाग ( Income Tax Department ) भारत सरकार द्वारा जारी किया जाता है और बच्चे की वित्तीय पहचान ( Financial Identity ) के रूप में काम करता है
जिस प्रकार किसी वयस्क व्यक्ति के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है उसी प्रकार यदि किसी बच्चे के नाम पर बैंक खाता, म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपॉजिट, बीमा या किसी अन्य प्रकार का निवेश किया जाता है तो उसके लिए भी (Minor PAN Card) कार्ड की आवश्यकता होती है
Read More >>
Pradhan Mantri Jan Dhan Scheme 2026: शुन्य बैलेंस खाता, नए लाभ और नियम, जाने पूरी प्रक्रिया? |
IIT Delhi Apprentice Vacancy 2026: 29 Apprentices पदों पर भर्ती, सीधे मेरिट से चयन होगा ? |
Minor PAN Card मे बच्चों के साथ उनके माता पिता Legal Guidance कि जानकारी दर्ज होती है क्योंकि नाबालिग व्यक्ति स्वयं वित्तीय लेनदेन के लिए जिम्मेदार नही माना जाता इस पैन कार्ड का नंबर पूरी जिंदगी के लिए मान्य होता है और जब बच्चा 18 वर्ष का हो जाता है तो इसी पैन कार्ड का नॉर्मल पैन कार्ड में अपडेट कर दिया जाता है इसके लिए फिर से कोई अन्य पैन नंबर जारी नहीं होता
संक्षेप में बोले तो 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति के नाम पर जारी किया जाने वाला पैन कार्ड ही माइनर पैन कार्ड कहलाता है जो बच्चे के वर्तमान और भविष्य की वित्तीय जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है
Child PAN Card Apply Online 2026 बनवाना क्यों जरूरी है?
आज के समय में माइनर पैन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी हो गया है क्योंकि यह बच्चे के वित्तीय पहचान के रूप में काम करता है यदि माता पिता अपने बच्चे के नाम पर कोई भी बैंकिंग या निवेश से जुड़ा काम करना चाहते हैं तो माइनर पेन कार्ड की आवश्यकता होती है
- बच्चे के नाम पर बैंक का खाता खोलने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है
- म्यूच्यूअल फण्ड SIP,FD,RD या अन्य निवेश योजनाओं में बच्चे को जोड़ने के लिए पेना अनिवार्य हैं
- यदि बच्चे के नाम पर संपत्तियां वित्तीय संपत्ति ली जाती है तो पैन कार्ड की आवश्यकता होती है
- बच्चे को किसी बीमा योजना में शामिल करने के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है
- बच्चे को नॉमिनी बनाने के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता होती है
- टैक्स और KYC से जुड़े कार्य आसान होते हैं
- भविष्य में 18 वर्ष पूरे होने पर नया पैन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ती वहीं पैन कार्ड नर्मल पैन कार्ड में अपडेट हो जाता है
Child PAN Card Apply Online 2026 फायदे
Child PAN Card Apply Online 2026 बच्चे के भविष्य से जुड़ी वित्तीय और कानूनी पहचान को मजबूत बनाता है आज के समय में यह सिर्फ एक दस्तावेज नहीं बल्कि भविष्य की योजनाओं के लिए जरूरी आधार बन चुका है माइनर पैंन कार्ड के प्रमुख फायदे हैं
- इससे बच्चे की अलग फाइनांसियल पहचान बनती है
- बच्चे के नाम पर बैंक खाता खोलना आसान हो जाता है
- म्यूच्यूअल फण्ड SIP,FD,RD जैसे निवेश योजनाओं में बच्चे को शामिल किया जा सकता है
- बच्चे को बीमा योजना से जोड़ने की सुविधा मीलती है
- बच्चे के नाम पर संपत्तियों अन्य वित्तीय निवेश करना आसान हो जाता है
- फाइनल पैन कार्ड का नंबर जीवन भर ही रहता है
- 18 वर्ष पूरे होने पर नए पैन कार्ड की आवश्यकता नहीं पड़ती है सिर्फ माइनर पेन कार्ड को अपडेट कराना पड़ता है
Child PAN Card Apply Online 2026 आयु सीमा
Child PAN Card Apply Online 2026 में माइनर पैन कार्ड बनवाने के लिए Income tax Department द्वारा कोई न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है आयकर अधिनियम के अनुसार 18 वर्ष कम आयु के सभी व्यक्ति माइनर की श्रेणी में आते हैं और उनके नाम पर पैन कार्ड बनाया जाता है
- 18 वर्ष से कम आयु का कोई भी व्यक्ति माइनर पैन कार्ड के लिए पात्र है
- नवजात शिशु के नाम पर भी पैन कार्ड बनाया जा सकता है
- पैन कार्ड बनवाने के लिए बच्चे की आय होना जरूरी नहीं है
- आवेदन हमेशा माता पिता द्वारा किया जाता है
- 18 वर्ष पूरे होने तक पैन कार्ड माइनर पैन कार्ड की श्रेणी में रहता है
- 18 वर्ष पूरा होने के बाद उसी पैन कार्ड को नॉर्मल पैन कार्ड में अपडेट कराना पड़ता है
Child PAN Card Apply Online 2026 आवश्यक दस्तावेज
माइनर पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है ये दस्तावेज बच्चे और माता पिता दोनों से संबंधित होते हैं
बच्चे के दस्तावेज
- Birth certificate
- Aadhaar card (If available)
- School ID/ Marksheet (If Available)
- Passport size photo
माता पिता के दस्तावेज
- Aadhaar Card
- PAN Card
- Address Proof
- Signature
अतिरिक्त आवश्यक जानकारी
- Aadhaar linked Mobile Number
- Valid Gmail ID
Note : ध्यान रखें की आवश्यक सभी दस्तावेज स्पष्ट और सही जानकारी वाले होने चाहिए गलति याँ अधूरी जानकारी अपलोड करने पर आवेदन रिजेक्ट या डिले हो सकता है सही दस्तावेज के साथ आवेदन करने पर माइनर पैन कार्ड आसानी से जल्दी बन जाता है
Child PAN Card Apply Online 2026 समय अवधि
पैन कार्ड आवेदन करने के बाद कुछ समय लगता है जो इस बात पर निर्भर करता है कि आपने e – PAN चुना है या Physical पैन कार्ड वर्ष 2026 में माइनर पैन कार्ट की डिलीवरी का समय इस प्रकार है
- E- PAN Card (PDF Format): 2-3 कार्य दिवस
- Physical PAN Card (Hard Copy): 10 – 15 दिन (डाक द्वारा)
Child PAN Card Apply Online 2026 आवेदन कैसे करें?
यदि आप माइनर पेन कार्ड बनाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें और घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें
- माइनर पैन कार्ड आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियल https://onlineservices.proteantech.in/paam/endUserRegisterContact.htmlसाइट पर जाना होगा
- वेबसाइट के होप पेज पर पहुंचने के बाद आपको Online Pan Application के विकल्प क्लिक करना होगा
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहाँ आपको Apply Online के विकल्प पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी Applicant Details बच्चे और माता पिता की जानकारी सही सही भर दे
- फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेज सही सही जानकारी के साथ उपलब्ध करें उसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
- फार्म Submit होने के बाद टोकन नंबर प्राप्त होगा जिसे आपको भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रखना होगा
- अब Continue with Application के विकल्प पर क्लिक करें और अपना Token Number, Email Id & Date of birth को भर कर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- अब आपके सामने माइनर पैन कार्ड ऐप्लिकेशॅन फार्म खुलेगा सबसे पहले इसमें दिए गए गाइडलाइनस को ध्यान से पढ़े
- इसके बाद Next बटन पर क्लिक करें और मांगी गई सभी Personal Detail को सही भरकर फिर Next पर क्लिक करें
- अब Contact Detail ओर Other information भरे ओर Next विकल्प क्लिक करें
- इसके बाद आपको AO Code सेलेक्ट करना होगा सही AO Code चुनने के बाद फिर NEXT पर क्लिक करें
- अब यहाँ पर मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड कर दें
- सभी विवरण सही होने पर आवेदन की फीस के विकल्प पर क्लिक करें और पैन कार्ड बनाने की फीस का भुगतान करे
- भुगतान के बाद आपको ऐप्लिकेशॅन फार्म का प्रिंट आउट लेना होगा और फॉर्म में दिए गए पते पर इसे डाक के माध्यम से भेजना होगा
Child PAN Card Apply Online 2026 स्टेटस कैसे चेक करें?
- माइनर पैन कार्ड स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिसियलhttps://tin.tin.proteantech.in/pantan/StatusTrack.html साइट पर जाना होगा
- वेबसाइट के होप पेज पर पहुंचने के बाद आपको Application Type मे PAN-New/ Change request के विकल्प क्लिक करना होगा
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जहाँ आपको PAN Acknowledgement Number के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जो आपको पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद प्राप्त हुआ था
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी Applicant Details बच्चे और माता पिता की जानकारी सही सही भर दे
- आपके द्वारा सबमिट करते ही आपके सामने PAN Card Application स्टेटस की पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी
- माइनर पैन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद 2-3 कार्य दिवस में आपको ईमेल आई डी के माध्यम से PDF भेज दी जाती है
Child PAN Card Apply Online 2026 Important Link
| Direct link To Apply online | Visit here to apply |
| Pan card status Check | Check status |
| Pan card official website | Visit official Website |
| Income tax official website | Click Here |
| Home Page | Click Here |
| Telegram | Join Now |